
पानापुर (सारण)बुधवार को राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आदेशानुसार पानापुर बीआरसी में शिक्षकों की बैठक हुई।जिसमें 17-02-2020 को होनेवाले हड़ताल पर विशेष रूप से चर्चा हुआ।तथा 15-02-2020 को पानापुर में मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा।कल से सीआरसी स्तर पर सभी शिक्षकों से हड़ताल की अपील की जाएगी।बैठक में उपस्थित सभी को शिक्षक नेताओं ने सम्बोधित करते हड़ताल को पूर्णरूपेण सफल बनाने की अपील की।सम्बोधित करनेवालों में मुख्य रूप से परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह, सचिव-नवल किशोर राय, नप शिक्षक संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव-म0 कासिम,निरंजन सिंह, नरेश प्रसाद,रमेश मिश्र का नाम शामिल है।बैठक में दर्जनों शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थे।




Recent Comments