
महाशिवरात्रि पर तरैया शिव मंदिर परिसर में लंगर का हुआ आयोजन
तरैया(सारण)04.03.2019
प्रखण्ड के तरैया शिव मंदिर परिसर में लंगर का आयोजन पंजाब के कपड़ा व्यवसायी तेजिन्द्र सिंह द्वारा किया गया।जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद का भोग लगाया।ईधर विभिन्न शिव मंदिरों में सोमवार को महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।शिव मंदिर तरैया,शाहनेवाजपुर,डुमरी-माधोपुर, नंदनपुर,शीतलपुर,पचरौर,पोखरेरा,उसरी आदि जगहों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।जहाँ हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।लंगर में कुवारी कन्याओं का पूजन और प्रीति भोज का आयोजन किया गया।उक्त मौके पर राणा प्रताप सिंह,अखिलेश सिंह,मनीष सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह,जितेन्द्र सिंह कुशवाहा व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments