
मांझी(सारण)। सोमवार को सीमावर्ती बलिया जिले के फकरु राय के डेरा। नई बस्ती। के सरयू में डूबे पांचवे बालक लालू यादव का शव मंगलवार की देर शाम तक भी बरामद नही किया जा सका। इससे पहले नौका पर सवार गोताखोरों के अलावा यूपी पुलिस के जवान व स्थानीय ग्रामीणों ने महाजाल के सहारे शव की खोजबीन की परन्तु सफलता नही मिल सकी। इस वजह से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। उधर घटना के दूसरे दिन भी गांव में मातम का माहौल कायम रहा। दिनभर स्थानीय नेताओं का आना जाना जारी रहा। मालूम हो कि सोमवार को कटान के नीचे सरयू में नहाने गए आठ किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई थी।




Recent Comments