अवैध शराब की 200 पेटी बरामद

परवेज अख्तर/सिवान;

पचरुखी. थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए 200 पेटी देशी शराब बरामद की है. सोमवार की शाम थाना प्रभारी रीतेश कुमार मंडल को गुप्त सूचना मिली कि चौमुखा में एस्बेस्टस के मकान में देशी शराब को छिपाकर रखा गया है. नए साल पर गांवों में इसकी सप्लाई की जानी है. सूचना पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 200 पेटी में छिपाकर रखे गये शराब को बरामद किया. शराब ओमप्रकाश सिंह के बथान से बरामद किया गया.
थानाध्यक्ष रीतेश कुमार मंडल ने बताया कि शराब को नये साल पर तस्करों द्वारा सप्लाई करने की योजना थी. छापामारी टीम में पुअनि जेपी राय, सअनि नागेंद्र पासवान व राम प्रवेश राय सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

—————-