पानापुर के युवक ने सीटीईटी परीक्षा में हुआ सफल,घर में खुशी

मशरक (सारण) : सीटीईटी परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने पर सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी पप्पू कुमार यादव ने बाजी मारी और अपने परिवार समेत गांव का नाम रौशन किया है। सीटीईटी के परीक्षा में दुबौली गांव निवासी परमेश्वर राय के पुत्र पप्पू कुमार यादव ने बाजी मारी है। उसके उत्तीर्ण होने पर घर के लोगों समेत आसपास के लोगों ने उसको बधाई दिया। और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में उसके बड़ा भाई व मशरक स्टेशन फीडर रोड में माॅ मार्ट के बलिन्द्र कुमार यादव के अलावे मशरक प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, डाॅ. प्रभात कुमार मिश्र, सुनिल कुमार सिंह का नाम सामिल है।




Recent Comments