मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर एसडीओ ने मुखिया व प्रधानाध्यापक के साथ की बैठक
तरैया/सारण(04.01.2020):
प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर पदाधिकारियों,मुखियों, शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया।ज्ञातब्य हो कि आगामी 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली, शराब बंदी व दहेज बंदी के समर्थन में तरैया में मानव श्रृंखला बनाना है। जिसकी तैयारी को लेकर एसडीओ ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।मानव श्रृंखला मढ़ौरा सरकारी गाक्षी से गण्डार पुल तक एस एच 73 पर बनेगा।जिसमे विद्यालय के बच्चे,शिक्षक,आंगनबाड़ी, सेविका-सहायिक,आशा कार्यकर्ता, डीलर,वार्ड सदस्य, मुखिया,किसान, जीविका दीदी,निजी स्कूल के बच्चे एवं अन्य कर्मियों को शामिल किया गया है।एसडीओ ने कहा कि तरैया में 61 किलोमीटर लंबी श्रृंखला बनाना है इसके लिये आप लोग क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांट ले फिर उन सेक्टरों में तैनात पदाधिकारी को उस सेक्टर की जिम्मेवारी होगी।जनप्रतिनिधि से लेकर सरकारी कर्मी तक सभी लोग पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से इस नेक कार्य मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले और दूसरे को भी इसके लिये प्रेरित करें।बैठक में बीडीओ राकेश कुमार, सीओ बीरेंद्र मोहन,सीडीपीओ मीनाक्षी कुमारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी, कृषि पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद, मुखिया संघ के अध्यक्ष शुशील कुमार सिंह, मुखिया संजीव सिंह, तारकेश्वर राय, धनंजय सिंह,विनोद मांझी, ब्रजकिशोर शर्मा,कृष्ण कुमार गुप्ता, धनबीर कुमार सिंह बिक्कू, अनिल कुमार यादव, बीआरपी मु0 अनीस, समन्वयक संजीव कुमार सिंह,संजय कुमार सिंह,बबन सहनी,मुन्ना प्रसाद, पवन प्रताप सिंह, नवल किशोर यादव व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments