मढ़ौरा नपं ने नगर के दुकानदारों के वाट-वटखारा अनुज्ञप्ति का किया पड़ताल

#संजीव कुमार/मढ़ौरा (सारण):नगर के मुख्य बाजार में दुकानदारों व अन्य प्रतिष्ठानों के सही वजन हेतु वाट वटखारा की जांच का अभियान नपं कार्यालय ने चलाया । इस हेतु नपं ईओ मुकेश कुमार ने कार्यालय कर्मियों के साथ नगर के करीब दो दर्जन से अधिक दुकानदरों की वजन की जांच की वही वाट वटखारा अनुज्ञप्ति का कागजात भी जांचा । वाट वटखारा अनुज्ञप्ति जांच को लेकर नपं कार्यालय के सक्रिय होने की जानकारी के बाद नगर के दुकानदारों में हड़कंप जैसा माहौल बन गया । कई दुकानदारों ने आनन फानन में अपनी दूकान का ताला बंद कर खिसक लिये । ईओ मुकेश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नगर के कई गल्ला किराना दूकान, पेट्रोल पंप, धर्मकांटा सहीत अन्य स्थानों की जांच की गई । कई स्थानों पर त्रुटी भी मिली है जिसका रिर्पोट सारण डीएम को भेजा जा रहा है । जिन दूकानदारों की जांच की गयी उनमें जगदम्बा आटो मोबाइल पेट्रोल पंप, सिकंदर सिंह धर्म कांटा, मां गढ़देवी स्टील धेनुकी, भवानी किराना स्टोर, विनोद कुमार गुप्ता, रवि प्रताप सिंह, शम्भू नाथ सिंह, अशोक प्रसाद यादव, हरेन्द्र प्रसाद सिंह, सरवन कुमार, उपेन्द्र चौरसियां, मढ़ौरा फिलींग स्टेशन पेट्रोल पंप आदि का नाम प्रमुख है ।
जांच टीम में ईओ मुकेश कुमार जेई शशि शेखर सिंह, लेखापाल रंणघीर सिंह सुरेन्द्र कुमार, विकास कुमार आदि शामिल थे ।