स्वास्थ्यकर्मियों ने एचएससी बैठक का किया निरीक्षण

पानापुर (सारण)गुरूवार को आँगनबाड़ी केंद्र भोरहाॅ कोड संख्या 85पर एचएससी बैठक हुई ।बैठक में सभी आँगनबाड़ी सेविका तथा एएनएम सुमन कुमारी शामिल हुई।बैठक में मुख्य रूप से बच्चों को स्तनपान कराने, जच्चा-बच्चा की देखभाल तथा नियमित टीकाकरण पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया ।मौके पर पहुँचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने सभी सेविकाओं से कई सवाल किए तथा मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्युदर को कम करने के लिए जरूरी सलाह दिए।स्वास्थ्य विभाग के डीटीओ(अन)मुकेश कुमार ,पीएचसी मैनेजर अमित कुमार, केयर मैनेजर आशुतोष कुमार तथा सेविका राजकुमारी देवी, राजकुमारी, मंजू कुमारी, ममता कुमारी, ललिता कुमारी, चिंता देवी सहित सभी सेविका उपस्थित थीं ।