भारत स्काउट व गाइड के प्रथम सोपान शिविर का हुआ समापन

दैनिक खोज खबर, छपरा

रविवार को शहर के विशेश्वर सेमीनरी विद्यालय में 15 अक्टूबर से चल रहे प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का समापन सर्व धर्म प्राथना सभा ओपन सेशन के माध्यम से सम्पन्न हुआ ।
सर्वप्रथम सर्वधर्म प्रार्थना जिला आयुक्त (स्काउट) डॉ दीनानाथ मिश्रा, जिला संगठन आयुक्त( स्काउट) आलोक रंजन के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें सभी धर्मों की प्रार्थना की गई।

तत्पश्चात शिविर की ओर से ओपन सेशन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य जिला आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला युक्त (स्काउट) डॉ दीनानाथ मिश्रा, सहायक जिला आयुक्त विद्यासागर विद्यार्थी, विद्यालय के प्रचार्य मधेश्वर राय, शिविर प्रधान राजेंद्र राय, शिविर सहायक सुरेश, अमन राज, सोनपुर प्रखंड प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता, राष्ट्रपति स्काउट अंकित श्रीवास्तव, अमन कुमार सिंह, विकास, करण, चंदन आदि उपस्थित थे ।

ज्ञात हो कि यह शिविर 15 अक्टूबर से संचालित था जिसमें बच्चों ने सामाजिक जागरुकता, पॉलीथिन,अंधविश्वास उपयोग से होने वाली हानि पर जहां 19 अक्टूबर को जागरुकता रैली निकाली गई , वहीं hike का आयोजन किया गया ।जिसमें बच्चों ने खोज के चिन्ह , कैंपिंग, गाठ पियोनियरिंग, का प्रशिक्षण लिया। वही 18 अक्टूबर 2019 को शिविर में दीक्षा समारोह आयोजित किया गया।

20 अक्टूबर को सभा संबोधन करते हुए मुख्य जिला आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह ने बच्चे को शिविर में प्राप्त शिक्षा को जीवन में उतारने का निवेदन किया । वही जिला आयुक्त डॉ दीनानाथ मिश्रा ने अपने जीवन में नियम और प्रतिज्ञा को उतारने हेतु निवेदन किया जबकि बच्चों द्वारा हाईक कैंपिंग के अनुभव को बच्चों में देख स्काउटिंग शिक्षण को सभी छात्रों में होनी अनिवार्य बताई जबकि जिला संगठन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने राष्ट्रपति पुरस्कार के साथ-साथ सफल नागरिक बनने का लक्ष्य रखने हेतु निवेदन किया धन्यवाद ज्ञापन शिवर प्रधान द्वारा किया गया।