विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के भोरहां गांव में गुरुवार को पुलिस ने 31 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तरैया की तरफ से शराब कारोबारी माल लेकर आने वाला है। पुलिस ने जाल बिछाया। जैसे ही बाईक से धंधेबाज गुजरा। पुलिस ने दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बसतपुर निवासी रंजय पांडेय को 31 लीटर 500 ग्राम अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज को जेल भेज दिया गया।