अनूप नारायन सिंह/पटना।कलाकार की असली पहचान उसकी कला में विविधता का होना होता है कला को सीमित रखने से कलाकार की लोकप्रियता भी सीमित हो जाती है पटना में जन्मी बिहार की बेटी सोनालिका को अविस्मरणीय रूप रंग के लिए गोल्डेन ब्यूटी के नाम से जाना जाता है बचपन से ही अलग प्रकार की सोच रखने वाली सोनालिका प्रसाद की परवरिश एक नौकरीपेशा परिवार में हुई जहां शिक्षा के साथ साथ कला के प्रति भी जागरूकता शुरुवाती दौर में मेधावी छात्रा रही दसवीं तक अपने पढ़ाई पर ही केंद्रित रही लेकिन दूरदर्शन पर एक कार्यक्रम प्रस्तुति से उनके पिता को बेटी की इस नैसर्गिक प्रतिभा की जानकारी हुई और अलग अलग क्षेत्रों में अपना कौशल दिखाने की प्रेरणा परिवार से नियमित रूप से मिलती जिससे एक कलाकार रूप में बहुमुखी होने का अवसर प्राप्त हुआ सोनालिका के पिता बैंक में अफसर होने के साथ साथ एक बेहतरीन कलाकार भी थे लेकिन पारिवारिक परिस्थितिवश उन्हें अपनी अभिनय की रुचि का त्याग करना पड़ा किंतु कहते हैं ना आपके अधूरे सपने पूरा करने की जिम्मेदारी आपके बच्चे निभाते है और सोनालिका को उसके कैरियर में गाइड करने में पूरी मदद की बैंक के नौकरी के दौरान उनका ट्रांसफर मायानगरी मुंबई हुआ यही पर सोनालिका को अपनी प्रतिभा को पूर्ण रूप से निखारने का मौका मिला । पत्रकारिता में रुचि रखने वाली सोनालिका एंकरिंग में अपना प्रभाव बनाने में कामयाब रही साथ ही अभिनय के प्रति रुझान हुआ जिसके लिए उनके पिता ने प्रेरित किया । कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले वाले ग्लैमर के इस क्षेत्र में कुछ भी आसान नहीं होता उसी प्रकार सोनालिका को भी बहुत से असफलता को देखना पड़ा ये सच हैं पंखों से कुछ नही होता हौसलों से उड़ान होती है लगातार प्रयास का फल भी मिला और 2015 में सोनी टेलीविजन पर आने वाले सीरीज धारावाहिक क्राइम पेट्रोल में लगातार काम मिला प्रसिद्ध धारावाहिक अकबर बीरबल, सावधान इंडिया , महाकाली में भी भूमिका निभाने का अवसर मिला अच्छी पहचान दिलाने वाले काम मिलने लगे जिसमे उसके अभिनय को बहुत सराहा गया किंतु अभिनय प्रतिभा के लिए सीमित भूमिका वाले ही काम मिल पाना सोनालिका के अभिनय क्षमता को प्रदर्शित नहीं कर पा रहा था तो इसी दौरान सोनालिका ने 2019 में भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया और बहुत जल्द इसमें भी अपनी पहचान को सशक्त कर लिया 3 वर्षो के भीतर 15 फिल्मों का सफर तय कर लिया साथ ही साथ मनोरंजन के इस क्षेत्र में अपनी विविधता का लोहा मनवा लिया चाहे वो अवार्ड शो की होस्ट हो या रियल्टी शो की जज किसी भी प्रकार के प्रोजेक्ट को अपने विशेष अंदाज में पूरा करके सोनालिका ने सबको मंत्रमुग्ध कर लिया सोनालिका एक परिवर्तनशील कलाकार है भिन्न प्रकार चरित्रों को निभाने को तैयार रहती है जिससे उनके बहुमुखी प्रतिभा से जनता रूबरू हो सके दर्शको को बदलाव पसंद है ये सोनालिका भली भांति जानती इसलिए बदलते वक्त में अभिनय के साथ अन्य कला क्षेत्रो में भी अपनी पहचान बना रही है हाल ही में एक निर्मात्री के रूप में भी उन्होंने “मेरे हमसफर” नाम से एक फिल्म पूरी की जिसमे स्वयं अभिनय भी कर रही है पहली बार दर्शक सोनालिका को नए अंदाज के रोल में देखेंगे कुछ नया और रोमांचक कार्य में करने में तत्पर रहने वाली सोनालिका प्रसाद आने वाले समय बड़ी और नई भूमिकाओं में दिखेंगी।