सारण/मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के ज्ञानी छपरा से 10 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार।उक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि गुप्त सूचना मिला की ज्ञानी छपरा में देशी शराब का कारोबार चल रहा है। उसपर त्वरित कार्यवाई करते हुए एक टीम गठित कर वहा छापेमारी की गयी और शराब के साथ कारोबारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कारोबारी ज्ञानी छपरा निवासी अरुण सिंह बताया जाता है।