मुख्यमंत्री की मढ़ौरा आने की संभावना बढ़ी, डीएम-एसपी ने जदयू कार्यकर्ता के घर पहुंच श्राद्ध कार्यक्रम का लिया जायजा
मढ़ौरा (सारण):सारण डीएम-एसपी ने मढ़ौरा पहुंच जदयू कार्यकर्ता के घर श्राद्ध कार्यक्रम का जायजा लिया.जिससे मुख्यमंत्री की आने की संभावना बढ़ गयी.बुधवार को मढौरा प्रखंड जदयू के अध्यक्ष बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह के घर सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसपी हरकिशोर राय पहुंचे औऱ उनके दिवंगत पिता के आगामी 13 अगस्त को होने वाला श्राद्ध क्रम के तैयारियों का जायजा लिया.लोगों के बैठने औऱ खाने के जगहों के साथ ही घर आंगन का मुआयना किया.वहीं थाना परिसर के नजदीक खेल मैदान का भी पूर्व मेंं बना हैलीपैड स्थल का निरीक्षण किया.हलांकि इस सम्बंध मेंं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आने की संभावना पर कुछ भी नहीं बताया.मालूम हो को जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वयोवृद्ध राजेन्द्र प्रसाद सिंह बीमार चल रहे थे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछ्ले माह उनका कुशलक्षेम जानने उनके घर धेनुकी गांव आयें थे।अब उनके निधन के बाद चर्चा जोरो पर है की मुख्यमंत्री उनके श्राद्ध कार्यक्रम मेंं शामिल हो सकते है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपने पुराने समता पार्टी के समय से जुड़े कार्यकर्ता दिवंगत राजेन्द्र सिंह के श्राद्ध कर्म मेंं आने की संभावना को जिला के आला अधिकारियों के मुआयना से बल मिलता दिख रहा है.




Recent Comments