11वीं यूथ राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए 08 सदस्यीय बिहार टीम हरियाणा रवाना
दिघवारा(सारण):आगामी नौ अगस्त से बारह अगस्त तक हरियाणा में होने वाली ग्यारवीं यूथ राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बिहार की आठ सदस्यीय टीम हरियाणा रवाना हुई।सभी खिलाड़ियो को दिघवारा स्टेशन से दिघवारा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने रवाना किया।प्रतियोगिता में बिहार टीम के जो खिलाड़ी हरियाणा गए है उनमे मेघा प्रीती मुस्कान काजल कोमल सपना शामिल है।वही टीम कोच के रूप में धीरजकांत तथा शांतनु शामिल है।टीम रवानगी के समय स्टेशन पर अशोक सिंह सोना देवी, सोनू सिंह ,अनिल भारद्वाज,पंकज शर्मा,शुभम सिंह आदि ने खिलाड़ियो को शुभकामनाएं दी।