स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत लोगों में जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजनमांझी(सारण) : स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने के लिए प्रखंड पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर तीन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक के जरिये कलाकारों ने समाज में घर की इज्जत शौचालय और उसके महत्व को बताया. शौचालय के अभाव में खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी. कलाकार के लीडर विनोद कुमार,निशा कुमारी, राकेश कुमार,सोनी सिंह ने वहां उपस्थित लोगों को नुक्कड़ नाटक द्वारा यह बताया की घर की इज्जत शौचालय से और साफ-सफाई से, रोगों से बचने की क्षमता रहती है. इस दौरान उन्होंने बताया कि एक ग्राम मानव मल में एक करोड़ वाइरस, एक लाख बैक्टीरिया, सौ पैरा साइड मौजूद रहता है. जिससे की अनेक बीमारी पनपती है. संस्था के सदस्यों ने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने हेतु प्रेरित किया एवं खुले में शौच करने से होने वाले शारीरिक हानी से भी अवगत कराया. इस मौके पर पंचायत के मुखिया संतोष पहलवान, रवि रंजन,सुभाष भारती, ओम प्रकाश गुप्ता,निर्भय ओझा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मैजूद थे.




Recent Comments