रेल फैक्ट्री का सामान लेकर पहुंचा था ट्रांसपोर्टर, रात में ट्रक अनलोड नहीं हुआ तो गायब हो गया ट्रक से दो बक्सा समान
मढ़ौरा(सारण) : स्थानीय रेल इंजन फैक्ट्री में एक ट्रांसपोर्टर ऑटोमोटिव पार्ट्स मेटेरियल लेकर पहुंचा था.रेल फैक्ट्री में जब ट्रक पहुंचा तो मजदूर नहीं होने पर ट्रक से सामान अनलोड नहीं हुआ था. ऐसी स्थिति में ट्रक वही रात में रुका रह गया I देर रात ड्राइवर सोने चला गया सुबह जब ड्राइवर उठा तो ट्रक से ऑटोमोटिव पाट्स का दो बक्सा समान समेट गायब था.घटना से परेशान ड्राइवर ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.पंडारक लेखुआ पटना निवासी विजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करा कर बताया है कि वह नेशनल ट्रासपोर्ट प्रा लिमिटेड का ट्रक लेकर रेल डीजल फैक्ट्री आया था I ट्रक रात तक खली नहीं हो पाया था.इसी दौरान रात में अज्ञात चोरो ने ट्रक से दो ऑटोमोटिव पार्ट्स बक्सा गायब कर दिया.