सिवान :यूनानी मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने फूंका प्राचार्य का पुतला
#परवेज अख्‍तर/सिवान

सिवान :यूनानी कालेज में बुधवार को परीक्षा में हो रही देरी से आक्रोशित छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की और कॉलेज प्राचार्य का पुतला किया। इसके बाद छात्र मुख्य गेट के सामने धरना पर बैठ गए। हंगामा कर रहे छात्रों का आरोप था कि सत्र 2015 का रिजल्ट अभी तक नहीं आया और सत्र 2016 – 17 का पंजीयन भी नहीं किया गया।

छात्रों का आरोप था कि प्राचार्य से बार बार पूछने पर वह टालमटोल कर बहाना बनाते हैं। सत्र 2015 के छात्र डॉ. फैशल मोहम्मद ने बताया कि कई बार अपनी समस्या को लेकर प्राचार्य से हम छात्र छात्राएं मिल चुके हैं लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टाल मटोल किया जाता है। जिससे हम सभी छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया है। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य से बात नहीं हो सकी।
———————-