शराब को लेकर अब उठाया गया यह कदम
#रिपोर्ट – सन्नी भगत

बिहार में जब से पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू हुई है तब से अवैध रूप से शराब मिलने का सिलसिला हर रोज जारी है.
अभी तक जारी आंकड़ा के अनुसार करीब सवा लाख के करीब बिहारवासी शराब के मामले में जेल में बंद हैं.

फिर भी शराब मिलने का सिलसिला जारी है.
सरकार द्वारा अवैध रूप से शराब पिने और रखने वालों को पकड़ने के लिए कई तरह के तरीके अजमाए जाते रहे हैं.
अब एक फरमान के तहत शराब बिकने, बनने या सेवन करने के संबंध में कोई भी सूचना पत्र के माध्यम से शिकायत पेटी में डाली जा सकती है.
पुलिस को जैसे ही इसकी सुचना मिलेगी वह इस पर त्वरित कार्रवाई करेगी.

इस से पहले तक टोल फ्री नंबर के द्वारा शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी.
पर अब पुलिस मुख्यालय ने सभी थाना, अनुमंडल, डीएसपी, एसपी/एसएसपी, डीआइजी और आइजी कार्यालय में जनता की सुविधा के लिए शिकायत पेटी लगाने का निर्देश दिया है.
शिकायत पेटी लगाने का निर्देश पुलिस महानिदेशक केएस द्विवेदी ने दिया है.
इस से पहले राज्य सरकार ने शिकायत करने के लिए टोल फ्री नंबर 15545/18003456268 जारी किया था.