
छपरा. राजेंद्र महाविद्यालय के पूर्व एनएसएस स्वयंसेवक तत्काल में लियो क्लब छपरा सारण के सचिव आलोक गुप्ता ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए घर से ही सोशल मीडिया पर व्यायाम,खेल, फोटो,संदेश वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। लॉक डाउन के समय नुक्कड़ नाटक के रूप में या घर घर जाकर लोगों को जागरूक करना संभव नहीं है इसलिए आलोक ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है लोगों को निरंतर घर में रहने की अपील करते हुए नाक, मुंह, आंखों को बार बार न छुए तथा हाथो को समय समय पर तीस सेकंड तक अच्छी तरह से साफ करें तथा व्यक्तिगत या सामाजिक रूप से किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में आने से बचने की सलाह दे रहे हैं।




Recent Comments