
सिवान में तांत्रिक कें झाड़फूंक के अड्डे पर छापेमारी, प्रतिबंधित दवाएं और लोडेड पिस्टल बरामद

तांत्रिक असगर मस्तान क़ा प्रोफ़ाइल फोटो
सीवान : सोमवार कों स्थानीय कें जीबी नगर थाना क्षेत्र के रौजा गौर गांव स्थित तांत्रिक असगर मस्तान बाबा के झाड़फूंक के अड्डा पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। जहां झाड़फूंक के अड्डे से एक्सपाइरी दवाएं, स्किन क्रीम, मिर्गी की दवा तथा कई सिरप के साथ-साथ एक एयरगन व एक लोडेड पिस्टल, लाखों रुपये सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री को बरामद किया गया।छापेमारी क़ा नेतृत्व एएसपी कांतेश मिश्रा कर रहे थे।

छापेमारी के दौरान विरोध करने पर दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ की गई। छापेमारी में झाड़फूंक के अड्डे पर अमानवीय ढंग से इलाजरत गोपालगंज जिले के फतहा गांव के असरार अहमद के पुत्र नाहिद इकबाल, मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कर्मपुरा गांव के शेख साहेब जान मियां के पुत्र मोहमद आजाद, जीबी नगर थाना के भरतपुरा गांव के मो. इकबाल के पुत्र नौशाद एवं महाराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौली गांव के जनार्दन प्रसाद की पत्नी दुर्गावती देवी को मुक्त कराया गया।जबकि तीन लोगों को पुलिस ने जंजीर से बंधा हुआ पाया, जिन्हें पुलिस ने रिहा कराया। वहीं छापेमारी में सिवान एसपी नवीन चंद्र झा और सीवान की डीएम सुश्री रंजीता भी पहुंची हुयीं थी।




Recent Comments