
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। आगामी श्रावणी मेला की पूर्व तैयारियों को लेकर सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी विनीत कुमार ने मंगलवार को ऐतिहासिक शिल्हौरी मंदिर का दौरा किया. इस दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए. अधिकारियों ने मेले के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के हर बिंदु पर स्थानीय मंदिर कमेटी तथा प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत फीडबैक लिया.डीएम ने श्रद्धालुओं के सुगम प्रवेश और सुरक्षित निकास के लिए स्थानीय तौर पर जरूरी बैरिकेडिंग करने और पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके. इसके साथ ही उन्होंने मेले से पहले मंदिर परिसर में पेयजल, रोशनी, साफ-सफाई और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से बहाल करने को कहा. वही स्थानीय ग्रामीण राम प्रेम राय ने मंदिर परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र और अंडा की दुकान चलाये जाने पर आपत्ति किया. साथ ही मंदिर परिसर में समुचित पेयजल और शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की. इस निरीक्षण के दौरान मंदिर न्यास समिति की पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ निधि राज, डीएसपी सविंदर कुमार दास, सीओ अंबपाली यादव, बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर और थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद मौजूद रहे.वहीं, मंदिर कमेटी की ओर से उपाध्यक्ष सर्वेश्वर उपाध्याय, पुजारी धर्मेंद्र उपाध्याय, भूपेश प्रसाद, संजय सिंह, ब्रज किशोर सिंह, राजेश गुप्ता, वीर कुंवर सिंह, अंकित कुमार और अनिल राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.




Recent Comments