प्रदेश जदयू द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत पंचायत कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
राजापाकर(वैशाली) 29 जनवरी रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत भवन परिसर में प्रदेश जदयू द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत पंचायत कार्यसमिति, बूथ कमेटी, तथा पंचायत के सभी जदयु कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई .मुख्य अतिथि के रूप में जदयू जिला प्रभारी सीपी सिन्हा, जिलाधक्ष रोबिन सिंहा, जद यू जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड प्रभारी महेंद्र राम, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत राय उपस्थित हुए .कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन जिला प्रभारी सीपी सिंहा ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया. तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही. संगठन की मजबूती तथा बुध कमेटी को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. कार्यक्रम समाप्ति उपरांत महान मजदूर नेता स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. तथा सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. मौके पर नगेंद्र प्रसाद सिंह, राम अवतार साह, मुखिया उर्मिला देवी, अनिल दास, पूनम कुमारी ,सुनील चौरसिया ,बरज किशोर गुप्ता, अशोक वाटिका, अरुण पटेल, विनोद पटेल ,शुभ नारायण राय ,शिवनाथ सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल हैं.