सिवान। हुसैन गंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज के खानपुर खैराटी गांव के युवक की मैरवा सलेमपुर रोड में मझौली चौक के समीप दिन के 10 बजे सड़क दुर्घटना में बाईक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक व्यक्ति बाईक से अपने एक साथी के संग मझौली शरीफ भोला बाबा के मजार पर चादर पोशी एवम जियारत के मकसद से उर्स में शामिल होने जा रहा था। इसी बीच मझौली में सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक की टक्कर से दोनो बाईक चालक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई दूसरा घायल व्यक्ति को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के खानपुर खैराटी निवासी गुफरान उर्फ जेपी बाबू मझौली शरीफ में स्थित भोला बाबा के मजार पर जा रहे थे,उनके साथ उनका साथी सहबाजपुर निवासी संतोष यादव भी था।हालांकि मझौली शरीफ मजार पर प्रति वर्ष मुहर्म के पर्व खत्म होने के बाद तीज का मेला एवम उर्स का आयोजन होता है,जिसमे बिहार और उत्तर प्रदेश बड़ी संख्या में जायरीन मझौली मजार शरीफ पर पहुंचते हैं।चचेरे भाई सद्दाम ने बताया कि उनकी बहन की शादी सलेमपुर में ही हुआ है जहां पर पहुंच के एक दिन ठहरते थे, इस बार बिना सूचना दिए ही जा रहे थे,जबकि रविवार को जेपी बाबू के परिवार के अन्य कई सदस्य मजार पे पहुंच चुके थे और दूसरे दिन सोमवार को जेपी भी सीवान से मैरवा होते हुए पहुंचने वाला इसी बीच मझौली चौक के समीप दूसरी दिशा से आ रही अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से गुफरान की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बोलेरो सहित फरार होने में सफल रहा। स्थानीय निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी,पुलिस ने मृतक के मोबाईल से फोन कर कर परिजनो को मृत्यु का सूचना दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। साहेब हुसैन के घर खुशी का माहौल फौरन ही गम में बदल गया। और तीन बेटों के सर से बाप का छत्र छाया समाप्त हो गया।गुफरान उर्फ जेपी बाबू छःभाइ एवम एक बहन में में चौथा था ।पांच भाइयों की शादी हो चुकी है एक भाई कुवारें था। मृतक पेशे से नाई का काम हुसैनगंज चट्टी पर करता था। गुफरान के तीन पुत्र मो प्रिंस (15वर्ष) शाहनवाज (12 )एवम गोल्डन (9वर्ष) हैं।