सीवान :हसनपुरा में मोबाइल दुकान में चोरी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
सीवान जिले के एम एच नगर हसनपुरा थाना के बसंत नगर गाँव के दुर्गा मंदिर के समीप मोबाईल दुकान से चोरों ने हजारो के सामान चोरी कर लिए | इसकी जानकारी दुकान मालिक जयशंकर कुमार को गुरुवार की सुबह में हुई जब दुकान खोलने गए | दुकान में रखे नगदी सात हजार रूपये, आठ हजार के भाउचर,बीस रिपेयरिंग करने का मोबाईल एवं सात नये मोबाईल की चोरी हुई है |