सिवान: बलात्कार में असफल आरोपी ने दी महिला को तेज़ाब फेंकने की धमकी
#न्यूज़ इनपुट-परवेज अख्तर
सिवान
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मठिया टोले गांव निवासी त्रिभुवन कुमार राम ने गांव के हीं एक महिला के घर में रात्रि 11 बजे के करीब चुपके से घुस गया. जिसके बाद सोइ हुयी महिला के पास जाकर महिला के साथ बलात्कार करने का प्रयास करने लगा.हिला द्वारा हल्ला करने पर उक्त व्यक्ति घर से निकल कर भाग गया. जाते समय वहं धमकी दिया कि तेजाब फेंक कर तुम्हें जला देगें. पीड़ित महिला गुरूवार को सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी है.