सारण :अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जीविका दीदियों ने घर-घर शौचालय बनवाने का लिया संकल्प
#न्यूज़ इनपुट -सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया:08मार्च 2018:
भागवतपुर पंचायत के फरीदपुरा मठ पर गुरुवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीविका दीदियों ने पंचायत के महिलाओं के साथ एक बैठक किया।जिसमें जीविका दीदी सभी महिलाओं को प्रत्येक घर मे शौचालय बनवाने का शपथ दिलाया।और जीविका दीदी इस संकल्प को प्रखण्ड के प्रत्येक पंचायतो में घूम-घूम कर महिलाओं को शौचालय निर्माण करने के लिए जागरूक करेंगी।घर-घर होगा शौचालय ,तभी होगा महिलाओं का सम्मान का नारा लगाया गया।जीविका दीदी अनिता देवी,बबिता देवी,लाखिया देवी एव अंजू देवी ने बताया कि वह एक मुहिम चलाकर प्रखण्ड के महिलाओं को जागरूक करेंगी।और शौचालय बनवाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाएगी।उक्त मौके पर जीविका के प्रखण्ड समन्वयक संदीप कुमार सिंह,नीरज कुमार व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments