सारण :पुल धवस्त होने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी
#रिपोर्ट -दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा:सरकार द्वारा सूबे की विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओ का लाभ आजम कुआरी गाँव के ग्रामीणों को नही मिल रहा है।जिसका उदहारण प्रखंड के चांदपुरा पंचायत के आजम कुआरी गाँव में जाने वाली मुख्य पथ में स्तिथ ध्वस्त पुल है।जो यह साबित करने के लिए ध्वस्त पुल एक उदहारण पेश कर रही है।पुलिया ध्वस्त हो जाने से गाँव में वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।पुल के ध्वस्त होने से कई अनजाने में बाईक चालक दुर्घटना का शिकार हो चुके है।मुख्य मार्ग से गाँव की संपर्क भाग हो गया है।ग्रामीण संजय सिंह उपेन्द्र सिंह दिनेश सिंह रविन्द्र सिंह महेश सिंह अरुण सिंह ने बताया कि गत पाच बर्ष पूर्व पुल सड़क की बीचो बिच पुल ध्वस्त हो गया है।पुल ध्वस्त होने से आजम कुआरी गाँव के ग्रामीणों को बड़े वाहनों का संपर्क भाग हो गया है।पुल ध्वस्त होने से गाँव के साथ पंचायत के कई गाँव की वाहनों से संपर्क भाग हो गया है।जिससे ग्रामीणों को काफी दुरी तय कर वाहन की अवागमन होता है।संजय सिंह समेत ग्रामीनो ने बताया की पुल निर्माण को लेकर मुखिया विजय राय बिधायक शत्रुध्न तिवारी संसाद राजीव प्रताप रूडी समेत कई जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी से गुहार लगाया गया।लेकिन आज तक किसी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि द्वारा कोई सार्थक पहल नही किया गया है।जिससे ग्रामीणों के बीच आक्रोश है।ग्रामीणों ने पुल निर्माण कराने के लिए जिला पदाधिकारी से लिखित शिकायत करने की बातें कही।