सीवान :स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित
—————————————–
दैनिक खोज-खबर के लिए राकेश सिंह लववंशी
—————————————–
सिवान/तरवारा :- शिव कबीर उच्च माध्यमिक इलामदीपुर में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ शिक्षक ध्रुवशंकर सिंह ने किया।छात्रों को प्रशिक्षण देते हुए राजीव रंजन ने बताया कि बिहार सरकार छात्रों के लिए तीन योजनाएं चला रही है।जिसमें बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,स्वयं सहायता भत्ता और कौशल युवा कार्यक्रम है।स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में छात्रों को इंटर से ऊपर पढ़ाई के लिए बैंक से ऋण का प्रावधान है।जिसमें छात्रों को आधार कार्ड,पैन कार्ड और बैंक खाता के साथ आवेदन करना है।बैंक ऋण की गारंटी बिहार सरकार देगी।मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुजीत कुमार,रामानंद सिंह,राकेश कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।





Recent Comments