सीवान :राजपुर को हरा आंदर की टीम पहुंची फाइनल में
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 रघुनाथपुर (सिवान) : 
राजपुर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आरसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को आंदर बनाम राजपुर टीम के बीच खेला गया। राजपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 16 ओवर में 62 रन बनाकर अॉल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी आंदर की टीम 11 ओवर में ही सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर
लिया और फाइनल में प्रवेश कर गई। आंदर टीम के खिलाड़ी चिंटू बाबा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजपुर पंचायत के सरपंच काशीनाथ साह द्वारा दिया गया। खेल के अंपायर अनुज कुमार ठाकुर एवं सुनील दुबे थे। टूर्नामेंट के आयोजक अनिल दुबे बताया कि 24 दिसंबर को टूर्नामेंट का फाइलन हसनपुरा बनाम आंदर टीम के बीच खेला गया। इस मौके पर निजामुद्दीन अहमद, अंकित सिंह, अंकेश पांडेय, युवराज सिंह, गोलू सिंह, 
आदित्य सहवाग, सौरभ यादव, नीरज मिश्रा, रवि सिंह राजपूत समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।