
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने सोमवार को हत्या के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में शानदार सफलता प्राप्त किया। गिरफ्तार दोनों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 21/19 में अरना पूरब टोला गांव निवासी अशोक सिंह की निर्मम हत्या के मामले में उनके बेटे बिट्टू कुमार सिंह के द्वारा आधा दर्जन नामजद अभियुक्तों में सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के डोमछो गांव निवासी नंदलाल यादव पिता स्व हीरा यादव और राजेन्द्र राय पिता स्व मुन्नी लाल राय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वर्षों से फरार चल रहे थें। दर्ज प्राथमिकी में अरना बिचला टोला गांव निवासी बिट्टू कुमार सिंह ने बताया हैं कि उसके पिता अशोक सिंह साइकिल पर सवार होकर चालीस आरडी बाजार पर गये थें वही से आधा दर्जन नामजद अभियुक्तों के साथ घर के लिए चलें,पर वे घर नहीं पहुंचे। दूसरे दिन उनका शव बासवाडी में फेका पाया गया था।




Recent Comments