
सीवान में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, मौत
सीवान (शंखनादमीडिया)। सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है । घटना सोमवार की संध्या की बताई जा रही है । घटना में मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र जलालपुर बथान टोला गांव निवासी चन्नर यादव का 36 वर्षीय पुत्र मनोज यादव के रूप में हुई है ।
घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के महराजगंज – एकमा रोड स्थित कमला चौक के नहर के समीप की है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाइक सवार युवक अपनी बाइक लेकर स्थानीय चंचौरा बाजार से अपने घर लौट रहा था ।इसी दौरान बेखौफ अपाची बाइक पर सवार तीन की संख्या में बेखौफ अपराधियों ने युवक को ओवरटेक कर कमला चौक नहर के समीप घेर लिया । इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी । जिसके बाद अपराधियों की गोली से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । वहीं घटना के बाद बाइक सवार अपराधी वापस चंचौरा बाजार की तरफ हथियार लहराते हुए भाग खड़े हुए ।




Recent Comments