अस्पताल में ओपीडी सेवा रही ठप मरीज परेशान

#परवेज अख्तर/सिवान

मैरवा(सीवान)एमआईए के निर्देश पर रेफरल अस्पताल मैरवा की ओपीडी सेवा सोमवार को बंद रही। हड़ताल की वजह से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पडा। भीषण गर्मी की वजह से लोग ईलाज के खाली हाथ लौटते रहे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर कौशल किशोर ने बताया कि पश्चिम बंगालें चिकित्सकों के साथ सरकारी अडियल रवैये से पूरा चिकित्सा विभाग क्षुब्ध है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के निर्देश पर एक दिवसीय हड़ताल किया गया है।