सारण :ज़मीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान जख्मी हुई युवती की इलाज के दौरान मौत
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के बेरूई गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान जख्मी हुई युवती की मौत इलाज के दौरान हो गई है। जिस घटना को लेकर युवती के पिता द्वारा पूर्व में ही मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसको लेकर युवती के मौत के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा गया है।
जिस घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दुसरे पक्ष के 10 वर्षीय युवती श्रुति कुमारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिस पर युवती के पिता ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करा स्थानीय निवासी अमन साह, सबिता देवी और कृष्णा सिंह के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कर दिया। जिसके दो दिन बाद युवती की मौत हो गई। जिसके बाद युवती के पिता का आरोप है कि युवती की मौत गंभीर चोट के कारण हो गई है। जिस पर युवती के पिता के आरोप के बाद पुलिस द्वारा युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। जिस घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो सकता है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments