बामणोर में हुई थार की पहली ऐतिहासिक शाही शादी, तकरीबन 65 हजार मेहमान हुए शरीक
रहमतुल्लाह खांन
बाड़मेर 17 अप्रेल। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले के बामणोर में 16 अप्रेल बरोज रविवार को थार की पहली ऐतिहासिक शाही शादी हुई, जिसमें तकरीबन 65 हजार मेहमान शरीक हूए। यह बामणोर के पूर्व सरपंच सैय्यद गुलाम शाह के पुत्र सैय्यद टोअर शाह और भतीजे की शाही शादी थी। उक्त जानकारी देते हुए बीसासर सरपंच एवं यूथ कांग्रेस लोकसभा महासचिव नवाज खांन दर्श ने बताया कि बामणोर पूर्व सरपंच एवं कांग्रेसी नेता जनाब सैय्यद गुलाम शाह साहब के पुत्र सैय्यद टोअर शाह और भतीजे की जश्ने शादी में मुस्लिम लीडर गाजी फक़ीर, उर्दू एकेडमी राज्य मंत्री अशरफ अली खिलजी, यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना, पूर्व मंत्री दुरू मिंया, पूर्व सांसद हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री अमीन खान, पूर्व राज्य मंत्री हाजी गफूर अहमद, पोकरण पूर्व विधायक सालेमोहम्मद, पचपदरा पूर्व विधायक मदन प्रजापत, चौहटन पूर्व विधायक पदमाराम, चौहटन विधायक तरूण राय कागा, गुड़ामालानी विधायक लादु राम विश्नोई, पीसीसी सचिव शम्मा खांन, जैसलमेर पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, बाड़मेर जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, जैसलमेर प्रधान अमरदीन फकीर, धनाऊ प्रधान भगवती जोगेश, पोकरण प्रधान अमानतुल्लाह खान, सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित, राजस्थान हज कमेटी सदस्य मोलाना आदम खान कोनराई, सैय्यद मिठन शाह, राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा के बाड़मेर जिला संयोजक सैय्यद सोबत अली शाह, मेघचंद मीणा, यूथ कांग्रेस बाड़मेर जिलाध्यक्ष ठाकरा राम माली, आनंद सिंह समाज सेवी सहित वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस, आरएएस, आरपीएस अधिकारी, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय नेतागण और जिला जैसलमेर, जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, नागौर, झुंझुनु, सीकर, गुजरात एवं अन्य राज्यों के तकरीबन 65 हजार मेहमान शरीक हुए। मेहमानों के इंतजाम के लिए 2.10 लाख स्कवायर फिट (12 बीघा) क्षेत्र में टेन्ट लगाया गया था। शादी के कार्यक्रम की तैयारी लगभग 2 माह पूर्व शुरू की गई थी जो शादी के 2 दिन पूर्व तक पूरी की गई। रेगिस्तान की तपती धरा पर तापमान लगभग 44-45 डिग्री था लेकिन वातानुकूलित इंतजाम ऐसे किए गए थे कि किसी भी मेहमान को उच्च तापमान का अहसास भी नहीं हुआ । शादी के कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था बीसासर सरपंच एवं यूथ कांग्रेस लोकसभा महासचिव नवाज खांन दर्श द्वारा सम्भाली गई, उन्हीं के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा बहुत ही व्यवस्थित तरीके से मेजबानी की गई। यह शादी थार की पहली ऐतिहासिक शाही शादी हुई। शादी के इस शादी की चर्चा राजस्थान प्रदेश समेत गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में भी हो रही हैं।
उल्लेखनीय है कि सैय्यद गुलाम शाह बहुत ही अच्छे व्यक्तित्व वाले है, वे हमेशा हर वर्ग के लोगों से बहुत ही सादगी से मिलजुलकर रहते है उनका व्यवहार हर वर्ग के लोगों के साथ अच्छा है। वे 36 कौम की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहते है, हालांकि वे काग्रेस के नेता है वर्तमान में वे कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बाड़मेर जिला अध्यक्ष है लेकिन उनका व्यवहार सभी व्यक्ति विशेष के साथ बेहतरीन है, कभी भी वे राजनैतिक व्यवहार किसी के साथ नहीं करते। नतीजन उनके पुत्र की शादी में तकरीबन 65 हजार मेहमान शरीक हुए।




Recent Comments