*सीवान : जदयू जल श्रमिक प्रकोष्ठ के नेता ने चलाया जागरूकता अभियान*
✍कुमार उमेश पटेल
पचरुखी (सीवान) : बिहार जदयू जल श्रमिक प्रकोष्ठ के महासचिव सह सिवान जिला प्रभारी राजेश कुमार ने बिहार सरकार के अति महत्वपूर्ण योजना लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतगर्त सिवान के पचरुखी प्रखंड में अपने समर्थकों के साथ लोगो को जागरूक किया।श्री कुमार ने इसके साथ ही लोगों से अपील किया इससे संबंधित जानकारी अन्य लोगों के बीच भी शेयर करें ताकि अधिक से अधिक आवाज इन योजनाओं का लाभ उठा सके।मौके पर सुभाष कुमार,रंजीत सिंह,अभिषेक कुमार,जुनेद अली,काली चरण,गुलाबो देवी,बसंती देवी और सुहानी देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।