*सीवान के हरपुर गांव में 15 बोतल विदेशी दारू के समेत तीन युवक गिरफ्तार*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा-सीवान*
♨सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के के हरपुर गॉव में बुधवार को 15 बोतल अवैध विदेश शराब के साथ तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिह निराला ने बताया कि रात्री गश्ती क्रम में गुप्त सूचना पर हरपुर गॉव के झोपडी से नशेबाज व अबैध धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है .गिरफ्तार युवकों के पास से 15 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है.
थानाध्यक्ष से मिलीं सूचना के अनुसार बुधवार की रात्री हरपुर निवासी राज कुमार राम , नवादा जिउत माझी व विरेन्द्र पटेल को गिरफ्तार किया गया है.




Recent Comments