*सीवान के गोरेयाकोठी में अपराधियों ने ससुराल आए युवक की गोली मारकर कर की  हत्या*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा-सीवान*
♨सीवान के  गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के करपलिया गाँव में बुधवार को अपने  ससुराल आए युवक 
रामसरन तिवारी को कुछ अग्यात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि मृतक के बगल में सोए हुए उसके सालें  अर्जुन तिवारी को चाकू से गोदकर घायल कर दिया. घटना  की जानकारी मिलने पर गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष  अमित कुमार एस आइ राम आधार शर्मा दल बल के साथ पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर  पोस्ट्मार्ट्म के लिए सीवान  भेज दिया. जबकि घायल के इलाज के लिए सीवान  सदर भेजा गया जहां उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. 
मृतक  रामसरन तिवारी उम्र लगभग 35 वर्स पिता स्व शिवजी तिवारी जीवी नगर थाने के भरतपुरा गाँव के निवासी है जो अपने ससुराल गोरेयाकोठी के करपलिया गाँव मे दो दिन पहले जलेश्वर तिवारी के यहाँ आए थे. मृतक की  सास लैस देवी ने बताया कि रामसरन पुना के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और कुछ दिन पहले ही अपने  गांव आया था.
मृतक की सास से मिलीं जानकारी के अनुसार बुधवार को मृतक अपने ससुराल  अपने साला अर्जुन तिवारी के साथ घर से 15 मीटर की दूरी पर पिपल के पेर के नीचे चबुतरे पर सोया हुआ  था. तभी मध्य  रात्री  को अचानक वह चिल्लाते हुए  अपने  सास के पास  पहुंचा और गिर कर मौके पर ही दम तोर दिया. जब बाहर निकल कर देखी तो दो मोटरसाइकिल पर सवार 4/5 लोग तेजी से भाग गए वही चबुतरा पर अर्जुन तरप रहा था उसके शरीर पर कई जगह चाकू के निशान  थे और वह खून से लथपथ था.