‘कान्हा’ के जन्मदिन पर सीवान से गुजरात पहुंचे भावी विधान सभा प्रत्याशी के समर्थक
✍🏻न्यूज़ इनपुट -रविन्द्र कुमार गुप्ता/दरौंदा (सिवान)

पटना : सीवान ज़िला के दारौंदा विधान सभा के भावी प्रत्याशी के के सिंह इन दिनों क्षेत्र में चर्चा के विषय बने हुए हैं।उनके समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।माना जा रहा है कि श्री सिंह ने अभी से ही विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
के के सिंह के पुत्र कान्हा के जन्मदिन के अवसर पर आज सुबह से ही दारौंदा के समीप जलालपुर स्थित उनके आवास पर गहमा-गहमी रही।आज दिनभर यहां भी लोगों का आना जाना लगा रहा।हालांकि कान्हा का जन्मदिन गुजरात के भड़ूच में मनाया जा रहा है।खबर के मुताबिक दारौंदा विधान सभा क्षेत्र विभिन्न गांवों के कई लोग गुजरात के भड़ूच में पहुचे हुए हैं। बधाई और शुभकामना देने वाले उनके निकट संबंधियों की गुजरात के भड़ूच स्थित उनके आवास पर सुबह से ही आगमन होता रहा।वहाँ पर आगंतुकों की जमकर खातिरदारी भी हुई।
माता आरती देवी और पिता के के सिंह के लाड़ले पुत्र “कान्हा” के जन्मदिन की सारी तैयारियां कल शुक्रवार को ही पूरी कर ली गयी थी।शनिवार की संध्या आयोजित होने वाले भोज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दारौंदा विधान सभा के कई पंचायत स्तरीय प्रतिनिधि पहुँचे हुए हैं।घर में खुशी का माहौल है।आगंतुकों की खूब खातिरदारी भी हो रही है।जन्मदिन की बधाई देने वालों में शिकारी सिंह ,आदित्य कुमार सिंह ,अजय कुमार सिंह ,अमन सिंह ,अमरदीप सिंह ,डॉक्टर साहब धीरेंद्र बाबा ,सुबोध चौबे, कामेश्वर सिंह, वीरेंद्र तिवारी समेत कई दर्जन लोग शामिल रहे।