परसा(सारण)-एनआरसी और सीएबी के खिलाफ सीपीआईएम के परसा -दरियापुर लोकल कमिटी और जन अधिकार पार्टी के द्वारा संयुक्त रूप से सचिव राजा राम शास्त्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने सीवान-शीतलपुर एसएच 73 मुख्य मार्ग पर दरोगा राय चौक पर आगजनी कर यातायात पूर्ण रूप से बाधित कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया।जिससे मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग रही।बंदी के क्रम में प्रदर्शनकारियों ने नागरिकता संसोधन कानून प्रहार करते कहा कि सरकार द्वारा दोहरी नीति का प्रयोग कर समाज मे भेद भाव लाने का प्रयास कर रही है।सरकार को एकपक्षीय नागरिकता कानून लागू करने का आरोप लगाया गया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को युवाओ के रोजगार शिक्षा महिला सुरक्षा पर ध्यान देनी की नसीहत दिया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओ ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर बिरोध जताया।बंदी के क्रम में एक नुकर सभा का आयोजन किया गया।सभा को प्रो बिमल प्रसाद अमरेंद्र सिंह भोला सिंह ने अपना विचार प्रकट कर सरकार से नागरिकता संसोधन कानून पर पुनः विचार करने का मांग किया।बंदी में आलोक कुमार राय राजनाथ राय राम नारायण मांझी संटू राय मो असगर अली मो अनवर अली नागनारायन राय देवदत्त राय मो कलामुद्दीन छोटेलाल राय प्रदीप सिंह कन्हैया कुमार धर्मेंद्र सिंह गौतम कुमार आदि शामिल थे।