सिवान : बीडीओ एवं थानाध्यक्ष ने सिसवन में घाटों का किया निरीक्षण
#न्यूज़ इन्प्पुट -परवेज अख्तर
सिवान ) :
मकर संक्रांति को लेकर बीडीओ रंजीत कुमार सिंह एवं सिसवन थानाध्यक्ष अजय कुमार ने प्रखंड के प्रमुख घाटो का निरीक्षण किया।बीडीओ एवं थानाध्यक्ष ने सिसवन, जई छपरा, कचनार, भागर,आदि प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया । आपको बताते चलें कि मकर संक्रांति को लेकर इन घाटों पर बडी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान करने आते हैं ।इन श्रधालुओ में बडी संख्या महिलाओं की होती है । थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताय की इन घाटो पर विशेष सुरक्षा के इतजाम किये जाएंगे एवं खतरनाक घाटों को चिन्हित किया गया है, उसे भी संक्रांति के के समान्य कर दिया जाएगा ताकि श्रधालुओ को किसी तरह की परेशानी नहीं हो । सभी घाटों पर नाव सहित गोताखोरों को रखा जाएगा ताकि किसी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत निपटा जा सके ।




Recent Comments