जनादेश/परसा-कोविड -19 वैश्विक महामारी आपदा को लेकर भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा बनौता पंचायत के मुजौना पट्टी महादलित बस्ती में राशन का वितरण किया गया।भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय चौबे तथा भजपा नेता अर्जुन सिंह ने बताया कि कोरोना को लेकर देश में चल रही लॉक डाउन में गरीब असहाय के बीच भूखमड़ी की समस्या उत्पन न हो जिसको लेकर लगभग तीन सौ परिवार के बीच राशन का पैकेट अध्यक्ष संजय कुमार चौबे थानाध्यक्ष सुधीर कुमार अर्जुन सिंह अजयनाथ पुरी अरविंद कुमार गुप्ता विकास कुमार सिंह सुमन कुमार सिंह के द्वारा वितरित किया गया।राशन वितरण के पूर्व कोरोना योद्धा थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के साथ सभी पुलिस बल को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रमुख सबिता देवी तथा समाजसेवी जीतेन्द्र सिंह द्वारा सह्ययोग प्रदान किया गया।उन्होंने कहा कि सांसद राजीव प्रताप रूडी भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रामदयाल शर्मा का गरीबों को हरसंभव मदद करने का दिशा निर्देश दिया दिया गया है।ताकि गरीब भूखा नही रहे।