इसुआपुर(सारण) -केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए कैब कानून के खिलाफ बामदलो के आह्वान पर प्रदेश जनबादी महिला सचिव सह जिलापरिषद सदस्या गीता सागर राम के नेतृत्व में एस एच 90 को जाम किया गया ।तथा सड़क पर टायर जलाकर आगजनी भी की गई।उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए गीता सागर राम ने कहा कि केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उनका धारणा प्रदर्शन चलता रहेगा ।केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई कैग कानून देश हित मे नहीं है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता की आवाज सुनते हुए इस विल को जल्द से जल्द वापस लेना होगा ।नहीं तो मरते दम तक बामदलों का आंदोलन चलता रहेगा ।इस बीच एक घण्टे तक मार्ग पर परिचालन अवरुद्ध रहा ।सीओ अजय ठाकुर तथा थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास के समझाने बुझाने पर यातायात बहाल हुआ ।