नन्हे बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन

पानापुर (सारण)गुरूवार को पानापुर परियोजना अन्तर्गत सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर समुदाय आधारित कार्यक्रम अन्नप्राशन का आयोजन किया गया।बता दे कि प्रत्येक महिने कि 19वीं तारीख़ को अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया जाता है ।अन्नप्राशन पूर्व सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों को बैलुन, फूलों तथा रंगोली से सजाया गया।आँगनबाड़ी केंद्र भोरहाॅ कोड संख्या 85 पर उपस्थित लाभूक बच्चों को सेविका राजकुमारी देवी ने ऊपरी आहार के रूप खिचड़ी, रसियाव आदि खिलाया।बच्चों को अन्नप्राशन पूर्व वजन लिया गया तथा बच्चे के माता एवं अभिभावक को बताया कि छः महीने से ऊपर के सभी बच्चों को उसके सर्वांगीण विकास के लिए ऊपरी आहार जरूर खिलाए।क्योंकि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऊपरी आहार बहुत जरूरी है ।अन्नप्राशन का आयोजन भोरहाॅ, कोन्ध,रसौली,बकवाॅ सहित सभी पंचायतों में किया गया।