वाराणसी,07 मई 2020;पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर “कोरोना वारियर आफ द डे” (Corona Warrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मण्डल के सीवान रेलवे स्टेशन पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेल पथ /पुर्व् /सिवान् के पद पर कार्यरत विनय मणी त्रिपाठी ने वैश्विक महामारी कोरोनॉ के कारण चल रहे लॉकडाउन अवधि में कोरोनॉ सावधानियों यथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने कर्मचारियों के साथ चैनवां स्टेशन यार्ड मेँ 04 टर्न आउटो का BCM मशीन से डीप स्क्रीनिंग का कार्य किया एवं 07 रेलवे लेवल क्रासिंग की ओवरहॉलिंग कराया । इसके साथ ही 15.30किमी. डिस्ट्रेसिंग का कार्य सम्पन्न किया गया । इसके अतिरिक्त लॉकडाउन नियमों का पालन करते OMS द्वारा ट्रेनों को 110 किमी/घंटा की गति से सुरक्षित चलने हेतु ट्रैक की recording के दौरान पायी गई कमियों को विगत 40 दिनों के अथक परिश्रम कर पुरा किया और अपने खण्ड में रेलवे ट्रैकों की वहन क्षमता एवं संरक्षा बढ़ाई है । श्री विनय मणी त्रिपाठी की कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय है जिसके लिये इन्हें कोरोनॉ वारियर ऑफ द डे घोषित किया गया है ।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।

इनपुट,- अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी