क्वारेन्टीन कैम्प के संचालन के लिए दिया गया प्रशिक्षण

तरैया(सारण) 07.05.2020

क्वारेन्टीन कैम्प के संचलन के लिए प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव ने विडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से बीडीओ राकेश कुमार,सीओ वीरेन्द्र मोहन,थानाध्यक्ष राजेश कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद को प्रशिक्षण दिया गया। वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से बताया गया कि कैम्प में जितने लोग रह रहे है सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है।कैम्प की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना है।प्रखण्ड क्वारेन्टीन कैम्प के संचलन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।