मोटरसाइकिल लूटने में असफल अपराधियों ने युवक को मारी गोली, रेफर
#परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले के आंदर थाना के पिपरा गांव के आस-पास मंगलवार को हथियारों से लैश एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने एक युवक से उसकी बाइक छीनने का प्रयास किया।लूट में असफल होने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए।उधर खून से लथपथ अवस्था मे देख ग्रामीणों ने घायल युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहाँ त्वरित उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया।घायल युवक आंदर थाना के भगवानपुर मठिया गांव निवासी बब्लू चौहान( 26) वर्ष है।जो मंगलवार को अपने मौसा को उनके घर मैरवा के इंग्लिश गांव छोड़ कर अपने घर आ रहा था कि तभी बिपरीत दिशा से एक बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे पीछा करते हुए उक्त स्थान पर रोड के बीचो-बीच मे अपना बाइक खड़ा कर रोड जाम कर दिया।जैसे ही उक्त स्थान पर अपनी बाइक लेकर जब बब्लू पहुँचा तो अपराधियों ने उसकी बाइक लूटने का प्रयास करने लगे।और युवक द्वारा लूट का विरोध किया तो तीन में से एक अपराधियों ने गोली मार दी।और बाद में तीनों आसानी से फरार हो गए।खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा घायल युवक का फर्दबयान नही ले सकी थी।हालांकि घटना की सूचना पाकर आंदर थाना की पुलिस मौके वारदात पर पहुँच घटना की जानकारी लेने में जुटी हुई है।