सीएम व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
——-
⏩दैनिक खोज खबर के लिये तैयब हसन ताज की रिपोर्ट 
——–
⏩हरसिद्धि( पूर्वी चम्पारण) 
स्थानीय बीआरसी भवन में बिहार नगर पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा सीएम नीतीश कुमार व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ शनिवार को नारेबाजी की गई। समान काम के लिए समान वेतनमान की मांग को लेकर पटना में आंदोलनरत नियोजित शिक्षकों की हुई बर्बरतापूर्ण पिटाई को लेकर बाजार में इन दोनों का पुतला दहन भी किया गया।
इसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज सिंह और संचालन निरंजन कुमार सुमन ने किया। इस मौके पर निरंजन कुमार सुमन, मनोज सिंह, सज्जन यादव, जौवाद हुसेन, अमरेंद्र मिश्रा, ठाकुर मुरारी, ओमप्रकाश गुप्ता, भारत भूषण कुमार, मो. ताजुद्दीन, अमरेंद्र कुमार सिंह, आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।