बेगुसराय:नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाला विरोध मार्च

अमित पोद्दार:संवादादाता दैनिक खोज ख़बर बखरी बजार बेगूसराय

बखरी नगर पंचायत में करोड़ो रुपए घोटाले एवं लूट-खसोट के खिलाफ बखरी नगर पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के बैनर की अगुवाई में बखरी  की जनता ने विरोध मार्च निकाला नगर पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता विकास वर्मा ने कहा कि करीब 3 साल से साजिश के तहत मुख्य वार्ड पार्षद कई वार्ड पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी की मिलीभगत से करोड़ों रुपए की राशि विभिन्न योजनाओं से गवन की गई है और सभी कानूनी नियम की धज्जियां उड़ाते हुए बिना किसी टेंडर के सड़क निर्माण नाला निर्माण एवं अन्य योजनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।वह किसी भी एरे गेरे कंपनी से लो क्वालिटी की सामग्री सस्ते दाम में खरीदकर योजनाओं में उपयोग किया जा रहा है व्यवसाई एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद शर्मा ने कहा कि सभी तरह की योजनाओं का पुनः एस आई टी कि टीम गठित कर  जांच हो और उससे पूर्व कार्यपालक अभियंता को सस्पेंड किया जाए वही लल्लू पटेल ने कहा की मुख्य पार्षद अभीलम्ब अपना इस्तीफा दे और कार्यपालक पदाधिकारी पर जल्द से जल्द FIR दर्ज हो इससे पूर्व लोगों ने नगर पंचायत के खिलाफ नगर थाना से लेकर बखरी अनुमंडल कार्यालय तक पैदल विरोध मार्च निकाला।

अम्बेडकर चौक ,बैंक चौक ,दुर्गा स्थान, विवेकानंद चौक, सहित अन्य जगहों पर नुक्कड सभा आयोजित कर लोगों को जागरुक किया और बखरी  की जनता से इस आंदोलन में अपना योगदान देने को कहा कई वार्डो में बने हुए नाले को पुनः तोड़कर एवं अच्छी खासी सड़क पर पूनह  सड़क निर्माण कर सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है !

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही विधान पार्षद में डीडीसी की रिपोर्ट आई जिसमें करोड़ों  रुपए का घोटाला होने की बात सामने आई है वही इस मामले को दबाने के लिए मुख्य पार्षद कई  वार्ड पार्षद सहित कार्यपालक पदाधिकारी पुरजोर कोशिश कर रहे हैं विरोध मार्च की अगुवाई करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता विकास वर्मा व्यवसायी  विनोद शर्मा लल्लू पटेल बजरंग दल के संयोजक सन्नी  सिंह अशोक महतो लूना रॉय  महफूज़  साफी अबुल हसन जितेंदर यादव गौरव राज रवीशझा  रिशव राज वीक्की  कुमार गौरव राज़  आदि सैकड़ों की संख्या में युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायिक इस कार्यक्रम में उपस्थित थे