
सारण :बहुप्रतीक्षित मशरक-थावे रेलखंड पर शुरू हुई ट्रेन परिचालन
————
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट -✍
————
पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-थावे रेलखंड पर मशरक-थावे के बीच आमान परिवर्तन का कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को सवारी गाड़ी परिचालन शुरू हो गया। रेल परिचालन की शुरुआत होने पर ट्रेन में सवार होकर भारत सरकार के कौशल विकास एंव उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी, महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के अलावे रेलवे के वरीय पदाधिकारी के मशरक पहुंचने पर सैकड़ों लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ फुल माला पहनाकर भब्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह, डॉ पी.के. परमार, डाॅ डीसी गुप्ता, बीजेपीके पूर्वअध्यक्षत्रिभुवनतिवारी, रामचंद्र सिंह, बड़ा बाबु, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। वही आरपीएफ के प्रभारी शुशील कुमार सिंह दल बल के साथ सुरक्षा को लेकर मुस्तैद थे। इसके पूर्व पहली बार ट्रेन राजापट्टी स्टेशन पहुंचने पर वहां भी स्वागत किया गया । हालांकि इस परिचालन से लोगो मे उत्साहित होना आम बात है। क्योंकि यह आमान परिवर्तन तो बहुत पहले ही शुरू हो जाना चाहिए था। कुछ सुविधा से पूर्ण होने के बावजूद यात्रीयो में और अधिक सुविधा की उम्मीद है। इस मौके पर स्थानीय लोगो के द्वारा मंत्री रूढी सांसद सिग्रीवाल और रेलवे के वरीय पदाधिकारी को कुछ कमियों को दूर करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें न्यू स्टेशन रोड की सड़क की स्थिति और प्लेटफार्म पर शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने आदि मांगे सामिल था।




Recent Comments