​*मधेपुरा:किशनगंज के पत्रकार अमीत कुमार सिंह को चोरी के एक झूठे लेपटॉप खरीद के मामले में गिरफ्तारी एक साजिश : एबीपीएसएस* 
👈चंदन कुमार झा ,दैनिक खोज खबर ,मधेपुरा👉
किशनगंज में एक चैनल के पत्रकार अमीत कुमार सिंह को चोरी के एक झूठे लेपटॉप खरीद के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजने के मामले को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने किशनगंज प्रशासन की धोर निंदा की है ! उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चोर के  चोर के कहने पर एक बजे रात्री में आरोपित के घर जाकर गिरफ्तार करना अमीत के लिए साजिशन एक मामला है ! अमित जो कि प्रशासन की  प्रशासनिक खामियों को बराबर उजागर करने का न्यूज बेखूबी ,बेवाक,निर्भिक होकर  दिखाया करते थे जिस वजह से यह मामला साजिशन स्थानीय प्रशासन द्वारा किया गया प्रतीत होता है इसमें स्थानीय थानाध्यक्ष का पत्रकार विरोधी नीति व कार्य  निंदनीय है !प्रदेश अध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारियों से इस मामले की जाँच करवाये जाने तथा मामले में संलिप्त लोगों को पर्दे से बाहर लाने की मांग की है !

उधर एबीपीएसएस के  प्रमंडलीय अध्यक्ष मुंगेर ,  प्रियदर्शी ठाकुर ने पुलिस महानिदेशक को दिये आवेदन में अमीत मामले को झूठा व साजिश के तहत फंसाया जाना बताया है ! जिस मामले में उन्होंने स्थानीय थानाध्यक्ष की भुमिका को संदिग्ध बताया है ! उन्होंने आवेदन में स्पष्ट किया है कि इस मामले में स्थानीय थानेदार का क्रियाकलाप  संदिग्ध है ! 
इस झूठे मामले  को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ,सामाजिक संगठन व किशनगंज प्रेस क्लव ने वरीय पदाधिकारियों से निष्पक्ष जाँच की मांग की है !
 *सी.के.झा व हरेन्द्र कुमार  एबीपीएसएस के सदस्य ने संयुक्त रूप से कहा  कि विश्वास है कि हमारे संगठन के आवेदन द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग को वरीय पदाधिकारी जरूर पूरा करेंगे ततपश्चात अमीत को दोषमुक्त करार दिये जाऐंगे*!

एबीपीएसएस के बिहार प्रदेश के सदस्य हरेन्द्र कुमार ,सी.के.झा,उमर फारूक,मनोज मिश्रा,कुंदन कुमार ,प्रशान्त किशोर ,आदि दर्जनों सदस्यों ,किशनगंज के प्रेस क्लव के अध्यक्ष , कोषाध्यक्ष सहित  पत्रकार , जनप्रतिनिधिगण व सामाजिक संगठन  ने भी इस मामले को लेकर प्रशासन की क्रिया कलाप की भ्रतष्णा की है और वरीय पदाधिकारी से निष्पक्ष जाँच की भी मांग की है !